8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Har Ghar Nal Yojana 2024: हर घर नल पहुंचाकर जल देने में फेल हो रहे ठेकेदार, जिले में रद्द किए गए 10 ठेके…

Har Ghar Nal Yojana 2024: कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 4 Sep 2024, 5:44 PM IST

Har Ghar Nal Yojana 2024

Har Ghar Nal Yojana 2024: कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने मंगलवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों के अब तक की प्रगति की जानकारी ली। अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण कराने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए।

Har Ghar Nal Yojana 2024: लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश

इस दौरान कार्यपालन अभियंता ने बताया कि योजना के तहत अधूरे एवं अपूर्ण स्थिति में कार्य को छोड़ने वाले ठेकेदारों व फर्मों का अनुबंध निरस्त किया गया है। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने (Har Ghar Nal Yojana 2024) जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बीएन भोयर ने बताया कि पिछले दो माह में एफएचटीसी के कार्यां में 5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में भौतिक उपलब्धि का प्रतिशत 64 (69774 कनेक्शन) है। इसी तरह 72.22 प्रतिशत घरों में घरेलू नल कनेक्शन प्रारंभ हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: एक साल पहले ग्रामीण की मौत का अब हुआ खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर सजी थी खौफनाक साजिश…

इसके अलावा उच्च स्तरीय जलागार निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 192 टंकी निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 191 कार्य प्रगतिरत है। इस पर कलेक्टर ने स्रोतविहीन योजनाओं को शुरू करने शीघ्रता से नवीन स्रोत विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी बताया कि मिशन के तहत् सोलर पंप स्थापित करने क्रेडा द्वारा 2209 कार्यों में से 1520 पूर्ण हो चुके हैं।

जवाब नहीं मिलने पर जारी किया जाएगा कारण बताओ नोटिस

Har Ghar Nal Yojana 2024: कार्यपालन अभियंता भोयर ने बताया कि जलजीवन मिशन के तहत जिन अनुबंधित ठेकेदारों ने लंबी अवधि तक कार्यां को पूर्ण नहीं किया, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब नहीं मिलने पर संबंधित फर्म को दोबारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। (Har Ghar Nal Yojana 2024) रूचि नहीं लेने वाली 10 फर्मों का अनुबंध निरस्त कर उनके व्यय व जोखिम पर अन्य एजेंसियों से कार्य कराए जाने का आदेश जारी किया गया।

इन पर की गई कार्रवाई

काम में लेटलतीफी के मामले में जिन पर कार्रवाई की गई है, उन फर्मो में मेसर्स अरिहंत इंटीरियर केशकाल, मेसर्स अविनाश एसोसिएट धमतरी, निरंजन सिंह ठाकुर कांकेर, मेसर्स ध्रुवा कंस्ट्रक्शन कांकेर, मेसर्स स्वेपटेक इंफ्रा दुर्ग, अमित यादव दुर्ग, मेसर्स शिल्पी कंस्ट्रक्शन दुर्ग, मेसर्स केआर इंटरप्राइजेस रायपुर, मेसर्स एवायवी इन्फ्रास्ट्रक्चर कांकेर तथा मेसर्स विजय व्ही. सालुंके रायपुर शामिल हैं।