रायपुर

CG Politics: वित्त मंत्री व पूर्व CM में जुबानी जंग, मसला – कौन चला रहा सरकार

CG Politics: गुरुवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा ‘सरकार कौन चला रहा है। उनके इस बयान पर मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2024, 7:10 AM IST
CG Politics

CG Politics: राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से ही भाजपा- कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा ‘सरकार कौन चला रहा है। उनके इस बयान पर मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार चलाने वाले या तो जेल में हैं या बेल पर हैं।

भाजपा में सरकार कौन चला रहा : बघेल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, मेरा निवास भिलाई में है, मैं पांच साल वहां नहीं गया। भिलाई से सरकार नहीं चलती थी। सरकार राजधानी रायपुर से चलती थी। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि विष्णुदेव सरकार कौन चला रहा है, क्या ओपी चौधरी चला रहे हैं, डिप्टी सीएम विजय शर्मा चला रहे हैं या अरुण साव चला रहे हैं, आखिर सरकार कौन चला रहा है।

CG Politics: सुशासन आया तो तकलीफ हो रही : चौधरी

मंत्री चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बायान का वीडियो जारी करते हुए लिखा, भूपेश बघेल जनता के विश्वास और समर्थन से आपके 5 साल के मफियाराज के बाद छत्तीसगढ़ में सुशासन आया है, तो आपको तकलीफ हो रही है। आपको पता तो होगा ही कि आपकी सरकार चलाने वाले या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। सुनने में तो ये भी आया है कि काफी दिनों तक आपकी सरकार जेल से भी चली?

Updated on:
22 Jun 2024, 7:10 AM IST
Published on: