रायपुर

महिलाओं की सुरक्षा के बहाने कांग्रेस ने रमन सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप

कांग्रेस ने देश में महिलाओं की सुरक्षा और आरक्षण के बहाने एक बार फिर भाजपा को घेरा है।
less than 1 minute read
Oct 24, 2018
cg election 2018
महिलाओं के सुरक्षा के बहाने कांग्रेस ने रमन सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप

रायपुर. कांग्रेस ने देश में महिलाओं की सुरक्षा और आरक्षण के बहाने एक बार फिर भाजपा को घेरा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को रायपुर में राजीव भवन में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा का महिला विरोधी मॉडल पूरे देश में चल रहा है। मुख्यमंत्री रमन सिंह भाजपा का महिला विरोधी मॉडल छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल से चला रहा हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले में छत्तीसगढ़ में नए रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। और उनके खुद के आंकड़े बता रहे हैं, प्रदेश में महिलाओं का लापता होना, शोषण होना, कुपोषण में वृद्धि, एनीमिया से ग्रसित महिलाएं यह महिला विरोध मॉडल साफ दर्शाता है।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है। लेकिन भिलाई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के महिला सम्मेलन के दौरान महिलाओं र्दुव्यवहार किया जाता है, यह सबसे शर्मनाक बात है।

Updated on:
24 Oct 2018 05:13 pm
Published on:
24 Oct 2018 04:56 pm