रायपुर

CGPSC 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप-10 में 6 बेटियों ने मारी बाजी….सारिका मित्तल बनी टॉपर

CG PSC 2022 Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया।
2 min read
Sep 07, 2023
CG PSC 2022 result released, Sarika Mittal became topper
सारिका मित्तल पीएससी टॉपर शुभम देव दूसरे और श्रेयांश पटेरिया तीसरे स्थान पर

CG PSC 2022 Result: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। टॉपर रायगढ़ की सारिका मित्तल रही। मेरिट में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी दोनों लिस्ट में बेटियों ने टॉप किया।

डिप्टी कलेक्टर की टॉप-10 द लिस्ट में 6 बेटियां हैं। सीजीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना 210 पदों के लिए 26 नवंबर 2022 को जारी की थी। प्रारंभिक परीक्षा के बाद 3095 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाए गए। 15 से 18 जून तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया और 625 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के (CG PSC 2022 Result) लिए चयन किया गया। 24 अगस्त से 6 नवम्बर तक 2023 तक 621 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया। लिखित और इंटरव्यू के नंबर जोड़कर अंतिम सूची जारी की गई हैं। CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in और यहां नीचे भी पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

टॉप-10 सूची में 6 बेटियां शामिल

1. सारिका मित्तल
2. शुभम देव 3. श्रेयांस पटेरिया
4. शिक्षा शर्मा
5. शुभांगी गुप्ता 6. पूजा पिंचा
7. मधु गवेल
8. संजय कुमार धीवर
9. देवाशीष कुर्रे
10. भावना साहू

डीएसपी टॉप-5 लिस्ट

1. सुमन जायसवाल
2. आकाश चौधरी
3. सुमित चंदा
4. आस्था शर्मा
5. धनेश्वर प्रसाद साहू

Published on:
07 Sept 2023 10:35 am