रायपुर

CG Rape Case: महिला की मिली अर्धनग्न लाश, 3 दिन पहले बलात्कार कर जिंदा जलाया

CG Rape Case: रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां महिला की अर्धनग्न अवस्था में आधी जली हुई लाश मिली है।

4 min read
May 24, 2024

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। महिला का चेहरा जला हुआ है। इस हाल में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। रायपुर के टिकरापारा इलाके में आए दिन कोई न कोई अपराध होते ही रहते है।

कभी खुलेआम गाली गलौज झगड़े, कभी सड़कों पर मारपीट होता है। इतना ही नहीं बदमाश बेखौफ होकर खुलेआम चाकूबाजी कर रहे है, हत्या कर रहे है और मानो बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को मामूली सा अपराध हो… इस बार अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

CG Rape Case: टिकरापारा में मिली महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश

CG Rape Case: सड़ गई थी लाश

दरअसल, टिकरापारा इलाके में एक विवाहित महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद महिला के चेहरे को बुरी तरह जला दिया है। लाश को इस अवस्था में देखकर पुलिस आशंका जाता रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म के अपराध को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शव तीन-चार दिन पुराना है। मृतक महिला की लाश सड़ने लगी थी और आसपास बदबू फैल गया था। इस कारण पुलिस शव की पहचान नहीं कर पा रही है। (CG Rape Case) घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने का शक है। टिकरापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला के चेहरे को बुरी तरह जलाया

पुलिस के मुताबिक कमल विहार के सेक्टर-4 के सूनसान स्थान पर बड़ी पाइप के पास गुरुवार को एक शादीशुदा महिला की लाश मिली। शव तीन-चार दिन पुराना होने के कारण डिकंपोज हो गया था। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। इससे हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म होने की आशंका है।

CG Rape Case: अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से फैली सनसनी

महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। महिला की हत्या के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरे को जलाया गया है। घटना स्थल के आसपास आबादी नहीं है। सूनसान जगह होने के कारण तीन-चार दिन तक किसी को पता नहीं चल पाया। इसकी सूचना पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

CG Rape Case: बड़े नाले के पास आधी जली हुई अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश

पिंक साड़ी, मैचिंग चूडि़यां

मृतका ने पिंक साड़ी और उसी की मैचिंग चूडि़यां पहन रखी हैं। उसने गले में मंगलसूत्र और कान में गोल टॉप्स पहन रखा था। आमतौर पर इस तरह का टॉप्स ग्रामीण महिलाएं पहनती हैं। (CG Rape Case) मृतका की उम्र 25 से 30 साल है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को धोखे से वहां लाया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला के मंगलसूत्र और टॉप्स नहीं ले गए हैं। इससे प्लानिंग के साथ उसकी हत्या किया गया है। पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

CG Rape Case: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सुनसान इलाका होने की वजह से लाश की खबर किसी को नहीं थी। दो-तीन दिनों बाद महिला की लाश को अर्धनग्न अवस्था में देखा गया। इसके बाद फ़ौरन पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और महिला की शव को बरामद किया। (CG Rape Case) मृतक महिला के शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। आसपास की तलाशी लेने के बाद टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई में पुलिस कमल विहार के प्रमुख मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। इलाके के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। टिकरापारा टीआई दुर्गेश रावटे ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। संदेहियों और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। (CG Rape Case) अर्धनग्न और आधी चेहरा जला हुआ लाश मिलने से दुष्कर्म के अपराध की आशंका है।

CG Rape Case: झाड़ियों क्व पीछे मिली लाश

इससे पहले बिलासपुर में मिली थी नग्न अवस्था में महिला की लाश

इससे पहले बिलासपुर में महिला की नग्न लाश मिली थी। बिलासपुर में भी महिला का बलात्कार कर कुल्हाड़ी से वारकर मार दिया था। महिला की लाश झोपड़ी में नग्न अवस्था में मिली थी। आरोपी ने दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद अधेड़ उम्र महिला की साड़ी से ही उसका गला घोंटकर मार दिया था। (CG Rape Case) महिला अपनी झोपड़ी में अकेले रहती थी। मजदूरी कर गुजारा बसेरा करती थी।

Updated on:
25 May 2024 07:21 am
Published on:
24 May 2024 10:41 am
Also Read
View All

अगली खबर