रायपुर

CG Transfer: 166 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की सूची, देखें नाम

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही तबादले का दौर शुरू है। इसी कड़ी में एक बार फिर 166 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ है।
2 min read
Aug 22, 2024
CG Transfer

CG Transfer: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने बुधवार रात तबादला का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक एक साथ 166 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें ज्वाइंट डाइरेक्टर से लेकर बाबू और भृत्य तक शामिल हैं। विभाग की ओर से मंत्रालय से इस संबंध में चार अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

स्थानांतरित अधिकारियों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से लेकर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, कैशियर, सफाई दरोगा, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट और सफाई कामगार (CG Transfer) शामिल हैं।

CG Transfer: 166 अधिकारियों कर्मचारियों का ट्रांसफर

जारी आदेश के मुताबिक, सारंगढ़ भटगांव नगर पंचायत मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष मधुलिका सिंह को बिलासपुर नगर पालिका निगम का जोन आयुक्त प्रतिनियुक्ति पर ट्रांसफर किया गया। नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष अनुभव सिंह को बिलासपुर नगर पालिक निगम का (CG Transfer) जोन आयुक्त प्रतिनियुक्ति पर तबादला किया गया। वहीं नगर पंचायत शिवरी नारायण के मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष आशीष तिवारी को नगर पालिका परिषद मुंगेली में ट्रांसफर किया गया।

CG Transfer: इस लिंक में देखें नाम

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. वित्त सेवा के 46 अधिकारियों का ट्रांसफर, इधर MBBS डॉक्टर्स को मिली संविदा नियुक्ति…

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ी है। राज्य सरकार ने वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। यहां के 46 अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। इस संबंध में वित्त विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिया है। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
22 Aug 2024 05:47 pm
Published on:
22 Aug 2024 02:48 pm