रायपुर

खुशखबरी, व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए बढ़ाए गए परीक्षा केंद्र, अब 30 जिलों में सेंटर

CG Vyapam News : व्यापमं ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में अधिसूचना जारी कर जानकारी साझा की है। बताया कि अब सभी 30 जिलों में सेंटर बनाए गए हैं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2023, 1:28 PM IST
खुशखबरी, व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए बढ़ाए गए परीक्षा केंद्र, अब 30 जिलों में सेंटर
खुशखबरी, व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए बढ़ाए गए परीक्षा केंद्र, अब 30 जिलों में सेंटर

रायपुर. व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। व्यापमं ने परीक्षा के केंद्रों में वृद्धि की है। अपनी आधिकारिक वेबसाइट में अधिसूचना जारी कर जानकारी साझा की है। बताया कि अब सभी 30 जिलों में सेंटर बनाए गए हैं। जहां से छात्र आसानी से परीक्षा दे सकते है।


CG Vyapam News: छात्रों को होती थी यह परेशानी

CG Vyapam News: इससे पहले सिर्फ पांच जिलों में सेंटर बनाये गए थे। इससे छात्रों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। छात्रों को लम्बी दूरी तय करनी पढ़ती थी। आलम यह था कि तय तारीख से एक या दो दिन पहले छात्रों को केंद्र के शहर में पहुंचाना होता था।

CG Vyapam News: इससे छात्रों का काफी धन और समय भी बर्बाद होता था। यात्रा करने के चलते परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित होती थी। अब छात्रों को इन समयस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं समय बचेगा और अंतिम समय में छात्रों को परीक्षा की तैयारी को पुख्ता करने में अब और अतिरिक्त समय भी मिल जाएगा।


डीपीआई ने भेजा था प्रस्ताव


CG Vyapam News: व्यापमं के जारी आदेश के मुताबिक गणित , भौतिकी और वाणिज्य विषयों के लिए व्याख्याता भर्ती परीक्षा 11 जून को होनी है। जिसके लिए पहले सिर्फ 5 जिलों में परीक्षा केंद्र प्रस्तावित थे। छात्रों के परेशानी की सुध लेते हुए डीपीआई ने व्यापमं को परीक्षा केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसपर व्यापमं ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए केंद्रों की संख्या अब 30 कर दी है

Updated on:
29 May 2023, 1:28 PM IST
Published on: