रायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिखा ठंड का असर! अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट, IMD ने किया Alert जारी…

CG Weather Update: प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चली और अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Dec 25, 2025
IMD Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के संकेत, बारिश-कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी(photo-patrika)
IMD Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के संकेत, बारिश-कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार महसूस किया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चली और अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है।

CG Weather Update: बीते दिन प्रदेश का मौसम

बीते दिन प्रदेश का मौसम ठंड और शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दुर्ग जिले के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चली। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

रायपुर का मौसम सामान्य के आसपास

राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। दिन के समय हल्के बादल छाए रहे और शाम के समय ठंडक महसूस की गई। हवा की औसत गति 2 किमी प्रति घंटा रही।

रायपुर में आगे का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 25 दिसंबर को रायपुर शहर में कुहासा छाए रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश नहीं हुई। अगले एक-दो दिनों तक भी प्रदेश में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।

Updated on:
25 Dec 2025 01:11 pm
Published on:
25 Dec 2025 01:11 pm