रायपुर

CG Weather Update : दो डिग्री तक गिरा पारा, दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड

CG Weather Update : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश के मौसम पर पड़ता दिख रहा है। बीते दो दिनों में दो डिग्री से ज्यादा पारा गिर गया है।
1 minute read
Oct 19, 2023
CG Weather Update : Cold will increase after two days
दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड

रायपुर। cg weather Update : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश के मौसम पर पड़ता दिख रहा है। बीते दो दिनों में दो डिग्री से ज्यादा पारा गिर गया है। दिन का पारा 35 से गिर कर 33 डिग्री और रात का 24 से 22 डिग्री पर आ गया है। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। 20 अक्टूबर के बाद मामूली गिरावट के साथ पारा कम होता जाएगा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री तिल्दा तथा सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। पेण्ड्रा में 30, सोनहत में10 मिमी तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं अंबिकापुर में कोहरे की शुरुआत हो गई है। बुधवार सुबह सरगुजा के कई इलाके कोहरे के चादर में लिपटे नजर आए।

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर बदलेगा हवा का रुख

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते हवाओं का रुख बदलने से दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात का तापमान कम होने लगेगा।

यह सिस्टम सक्रियमौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। मध्य महाराष्ट्र के आसपास एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरब सागर से कुछ नमी आ रही है।

Updated on:
19 Oct 2023 09:28 am
Published on:
19 Oct 2023 09:24 am