रायपुर

CG Weather Update : जनवरी में गर्मी के तेवर, रात में भी पारा 20 डिग्री, ज्यादातर जिलों में अब अलाव जलना भी बंद

मौसम में परिवर्तन का असर साफ दिख रहा है। अधिकतम तापमान के साथ रात में भी ठंडी कम हो गई है। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस से 13.0 डिग्री पर आ गया। इसके कारण रात में हल्की सर्दी महसूस हुई। राजधानी के विभिन्न इलाकों में अब अलाव जलना भी बंद हो चुका है।

2 min read
Jan 30, 2023
weather Detail

रायपुर . सर्दी अभी खत्म नहीं हुई है और सूर्यदेवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को दिन में धूप ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले जनवरी माह साल 2021 में 33.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके अलावा बीते छह साल में पारा 31 डिग्री तक ही रहा। प्रदेश में महासमुंद सबसे गर्म रहा। एडब्ल्यूएस महासमुंद में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है

CG Weather Update : मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि दक्षिणी हवाओं के प्रभाव से धूप अधिक गर्म महसूस हो रही है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होना शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों में तेजी से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में चरम सर्दी का मौसम समाप्त हो चुका है।

नई दिल्ली. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में रविवार को बारिश से सर्दी फिर लौट आई। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने 30 जनवरी को भी उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सुबह से शाम तक थम-थम कर बूंदाबांदी होती रही। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि के आसार हैं। इसके साथ ही पूर्वी उत्तरप्रदेश, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक

CG Weather news : मौसम विभाग के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। रायपुर में यह 32.6 डिग्री रेकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 5 डिग्री राजनांदगांव का 6 डिग्री अधिक है। बिलासपुर में 32 डिग्री पारा सामान्य से 4 डिग्री, अंबिकापुर सामान्य से 2 डिग्री, पेंड्रारोड का समान्य से 5 डिग्री अधिक पारा दर्ज किया गया। जगदलपुर और दुर्ग में अधिकतम तापमान 2 डिग्री अधिक रहा। पेण्ड्रारोड में चार डिग्री अधिक मापा गया है।

Published on:
30 Jan 2023 11:50 am
Also Read
View All