रायपुर

CG Weather Update: रायपुर में फरवरी बना ‘मिनी मार्च’, 14 दिन में 32.9 डिग्री पर पहुंचा पारा, 10 साल में 37° पार का रिकॉर्ड

Weather Update: फरवरी के दूसरे सप्ताह में दिन का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। दिन में तीखी धूप तो सुबह व रात में हल्की ठंड रहती है। राजधानी में रात का तापमान 18.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा है।

2 min read
Feb 15, 2026
Photo credit- facebook

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में पिछले 10 सालों का ट्रेंड देखने से लगता है कि फरवरी में अधिकतम तापमान 37. 1 डिग्री पर जाता है। यह अब तक का सर्वाधिक तापमान भी रहा है। 2016 में पारा इतना चढ़ा था। इस साल शनिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री पर पहुंचा है। यह प्रदेश का सर्वाधिक तापमान है। अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

फरवरी के दूसरे सप्ताह में दिन का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। दिन में तीखी धूप तो सुबह व रात में हल्की ठंड रहती है। राजधानी में रात का तापमान 18.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है। 2020 में फरवरी में दिन का सबसे कम तापमान 32.5 डिग्री रहा है। बाकी सालों में इससे ज्यादा तापमान रहा है।

ये भी पढ़ें

Weather Update: होली के रंग से पहले CG में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, रायपुर रहा सबसे गर्म… देखें रिपोर्ट

फरवरी में गरज-चमक के साथ बारिश होने का भी ट्रेंड रहा है, लेकिन इस साल अभी कोई बारिश नहीं हुई है। दिसंबर-जनवरी में भी पानी नहीं गिरा। इससे धूल की मात्रा बढ़ गई है और लोग सांस संबंधी बीमारियों से घिर रहे हैं। रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यानी धूप ज्यादा रहेगी। रात में हल्की ठंड रहेगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। बाकी इलाकों में इससे ज्यादा तापमान है। दक्षिण छत्तीसगढ़ का तापमान मध्य छत्तीसगढ़ जैसा ही है। गुरुवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जो चकित करने वाला है।

CG Weather Update: 10 साल में रायपुर का अधिकतम तापमान

  • वर्ष - तापमान
  • 2016 - 37.1
  • 2017 - 35.7
  • 2018 - 35.7
  • 2019 - 34.8
  • 2020 - 32.5
  • 2021 - 36.2
  • 2022 - 34.4
  • 2023 - 36.2
  • 2024 - 34.4
  • 2025 - 36.6
  • (तापमान डिग्री में)
Published on:
15 Feb 2026 02:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर