रायपुर

CG Weather Update: प्रदेश में तगड़ा सिस्टम एक्टिव, दो दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश…IMD ने दी चेतावनी

CG Weather Update: बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2024, 4:50 PM IST
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बादलों की आवाजाही के कारण पारा दो से तीन डिग्री तक कम हो गया है। अभी दो दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी। इसके बाद 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इस सप्ताह ऐसा ही रहेगा। अगले दो दिनों के लिए प्रदेश में गरज-चमक के साथ अंधड़ व वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म 43.8 डिग्री कोरबा तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

CG Weather Update: जारी की गई है चेतावनी

बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई में अलग-अलग स्थानों पर गजर-चमक के साथ आंधी और बारिश आने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां के लिए चेतावनी जारी की है।

Chhattisgarh Weather Update: बना हुआ है सिस्टम

  1. मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों में गर्त, जिसकी धुरी समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर है 82 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ-साथ 25 डिग्री उत्तर अक्षांश में बनी हुई है।
  2. एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है।
  3. एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है।
  4. दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व के कुछ हिस्सों तथा बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह में 19 मई के आस-पास आगे बढ़ने की संभावना है।

CG Raipur Weather Update: स्थान- अधिकतम तापमान

रायपुर - 39.7 डिग्री
बिलासपुर - 39.6 डिग्री
पेंड्रारोड - 38.2 डिग्री
दुर्ग - 40.6 डिग्री
अंबिकापुर - 38.0 डिग्री
राजनांदगांव - 41.5 डिग्री

Updated on:
17 May 2024, 4:50 PM IST
Published on: