
cg weather Update: रायपुर। बारिश का दौर थमने की वजह से फिर तापमान 2 डिग्री तक बढ़ गया है। आगामी तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के दक्षिणी इलाके के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राजधानी में (Weather Alert) बादलों के आंशिक रूप से छाए रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बता दें कि हवा में अभी 82 फीसदी नमी है, जिसकी वजह से रविवार को राजधानी में तेज धूप से बढ़ी उमस ने लोगों को बेचैन किया। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस धमतरी में और न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया (Weather) गया।
यह बन रहा सिस्टम
Weather Alert: मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर औसत समुद्र तल पर हिमालय की तराई से होकर गुजर रहा है और इसका पूर्वी छोर गोरखपुर, दरभंगा, बालुरघाट से होकर गुजर रहा है। वहां से पूर्वी मणिपुर तक जा रहा है। इसलिए मानसून द्रोणिका कोई खास असर प्रदेश में देखने को (Raipur Weather Update) नहीं मिल रहा है और बारिश नहीं हो रही है।
केंद्र- अधि.- न्यू
रायपुर - 32.0 - 25.0
बिलासपुर- 33.2 - 26.0
पेंड्रा रोड - 32.3 - 23.2
अंबिकापुर - 29.6 - 23.6
जगदलपुर - 30.5 - 21.9
दुर्ग- 32.9 - 24.6
राजनांदगांव- 33.0 - 25.3