
यूथ फेस्टिवल के लिए जारी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
[typography_font:18pt]यूथ फेस्टिवल में 821 विधाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के निर्देशन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल (Umesh Patel) के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यूथ फेस्टिवल (Youth Festival) दो वर्गों में आयोजित कर रहा है। 15 से 40 वर्ष आयुवर्ग में 613 और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 208 विधाओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें प्रदेशभर से 6521 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]कड़ाके की ठंड और बारिश के कारण अब 6 जनवरी को खुलेंगे स्कूल
[typography_font:18pt]पंथी और राउत नाचा भी
युवा उत्सव (CGYouthFest2020) में सांस्कृतिक विधाओं में हिंदुस्तानी (hindustani music) व कर्नाटक शैली (Karnataka music) में शास्त्रीय गायन, सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम, गिटार का वादन, शास्त्रीय नृत्य- मणिपुरी (manipuri), ओडिसी (Odisi dance), भरतनाट्यम (Bharatnatyam), कथक (kathak dance), कुचिपूड़ी (kuchipudi dance) के साथ छत्तीसगढ़ का पारम्परिक सुआ नृत्य, पंथी नृत्य (Panthi Dance), करमा नाचा (Karma Dance), सरहुल नाचा, बस्तरिया लोकनृत्य, राउत नाचा के रंग यहां देखने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ सहित कांग्रेस शासित इन राज्यों में बढ़ी भुखमरी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा गलत नीतियों का नतीजा
[typography_font:18pt]छत्तीसगढ़ी फूड फेस्टिवल
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों में फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़-चाल, रॉक बैंड के अलावा छत्तीसगढ़ी संस्कृति को उजागर करने के लिए पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी लोककला एवं संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, पारम्परिक एवं आदिवासी शैली से संबंधित विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। इसमें एकांकी नाटक (हिन्दी, अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी भाषा), वाद-विवाद (तात्कालिक, समसामयिक विषय), कबड्डी और खो-खो को भी शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर .स्वामी विवेकानंद जयंती (Swami Vivekanand) पर तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव (Chhattisgarh Youth Festival) का आयोजन राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक किया जाएगा। यूथ फेस्टिवल में पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोकगीत, नृत्य, खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद लोग उठा सकेंगे। राज्य युवा महोत्सव में इस बार 821 विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन 12 जनवरी को सुबह 10 बजे खेल संचालनालय स्थित मुख्य मंच पर होगा।
इसे भी पढ़ें...मोदी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए छत्तीसगढ़ में मंजूर किए 25 चार्जिंग स्टेशन