रायपुर

CG Board 12th Toppers List: 12वीं में 83.04% छात्र सफल, टॉप-10 में 43 स्टूडेंट्स, देखें टॉपर्स के नाम

CG Board 12th Toppers List: 12वीं बोर्ड के परिणाम 83.04 प्रतिशत रहा है। वहीं टॉप-10 लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा 98.60% के साथ छत्तीसगढ़ में टॉप किया है..

2 min read
Apr 29, 2026
CG Board Exam Result: 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज, अप्रैल के अंत तक आ सकता है परिणाम(photo-patrika)

CG Board 12th Toppers List: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं क्लास के परिणाम एक साथ जारी हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिणाम जारी होने के बाद सभी सफल छात्रों को बधाई दी। (CG Board Result 10th Toppers) इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मौजूद रहे। वहीं इस बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है।12वीं बोर्ड में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पलारी के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% के साथ प्रदेश में टॉप किया है। वहीं टॉप 10 लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई ​है। वहीं सूची में 31 बेटी और 12 बेटों के नाम शामिल है।

CG Board 12th Toppers List: 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 2,46, 166 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 2,44,453 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,02,259 बालक तथा 1,42,194 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 2,43,898 परीआर्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,02,549 है अर्थात् कुल 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये।

CG Board 12th Toppers List: देखें टॉपर्स के नाम

बेटियों ने मारी बाजी

उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 86.04 तथा बालकों का प्रतिशत 78.86 है। घोषित परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,27,334 (52.2 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 72,402 (29.68 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2,806 (1.15 प्रतिशत) है। 07 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 23,866 है। कुल 63 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 05 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 56 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोके गये हैं तथा 492 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 02 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

इस बार परिणाम में 1.17 प्रतिशत की वृद्धि

साल 2025 में आयोजित हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 2,38,626 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,01,184 बालक तथा 1,37,442 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 81.87% था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 1.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रायपुर जिले के सबसे ज्यादा 8 स्टूडेंट्स टॉप-10 लिस्ट में

12वीं बोर्ड के परिणाम में रायपुर जिले के सबसे ज्यादा छात्रों ने सफलता हासिल किए हैं।​ लिस्ट के अनुसार 8 छात्रों ने टॉप किया है। इसके बाद रायगढ़ के 6, गरियाबंद के 4, कांकेर के 3 समेत अन्य जिलों के छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

Published on:
29 Apr 2026 04:51 pm
Also Read
View All