रायपुर

CGPSC Exam 2022: सिविल जज के 48 पदों पर परीक्षा का ऐलान, पुराने नोटिफिकेशन में बढ़ेंगे करीब 10 DSP के पद

CGPSC Exam 2022: अभी तक जारी अधिसूचना के अनुसार 189 पदों के लिए परीक्षा होगी, लेकिन अब 200 से ज्यादा पदों को इसमें शामिल किया जा रहा है। इसमें डीएसपी का पद भी शामिल किया जा रहा है। पहले एक भी पद डीएसपी का नहीं था। इस बार इसकी संख्या करीब 10 रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2022, 6:06 PM IST
psc.jpg

CGPSC Exam 2022: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण का मामला अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इसी बीच छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज के 48 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। 26 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा होनी है। बता दें कि दो साल बाद यह परीक्षा होगी। इससे पहले कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं हो पाई थी। हाल ही में पीएससी ने डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य पदों के लिए वैकेंसी जारी की है। बता दें कि आरक्षण के संबंध में हाईकोर्ट के फैसले के बाद पीएससी की भर्तियों के संबंध में संशय की स्थिति थी। पीएससी का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एक बार फिर युवाओं में उत्साह है।

189 पदों से बढ़कर अब 200 पदों में भर्ती
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है कि लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से अभी जो विज्ञापन जारी किया गया है उसमें डिप्टी कलेक्टर, वित्त, खाद्य और जिला आबकारी अधिकारी, नायब तहसीलदार समेत कई पद शामिल हैं। इसमें डिप्टी कलेक्टर के लिए 15 और सबसे ज्यादा 70 पद नायब तहसीलदार के हैं। अभी तक जारी अधिसूचना के अनुसार 189 पदों के लिए परीक्षा होगी, लेकिन अब 200 से ज्यादा पदों को इसमें शामिल किया जा रहा है। इसमें डीएसपी का पद भी शामिल किया जा रहा है। पहले एक भी पद डीएसपी का नहीं था। पिछले साल आयोजित परीक्षा में 30 पोस्ट डीएसपी के लिए थे, इस बार इसकी संख्या करीब 10 रहेगी।

ऑनलाइन आवेदन 20 तक
राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो गई है। 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। पीएससी-2022 के तहत प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को होगी। पिछली बार की प्रारंभिक परीक्षा में एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार भी आवेदन संख्या एक लाख से अधिक होने का अनुमान है।

Updated on:
8 Dec 2022, 6:06 PM IST
Published on: