
रायपुर रेलवे स्टेशन (Photo Patrika)
Railways News: त्योहार को देखते हुए स्टेशन में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे प्रशासन ने तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का प्लोटफार्म बदल दिया है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग की 7 लोकल ट्रेनों में दो-दो सामान्य श्रेणी के कोच की सुविधाएं मुहैया करना तय किया है। क्योंकि आसपास के क्षेत्रों से आवाजाही बढ़ जाती है। यह व्यवस्था दिवाली और छठ पूजा के लिए की गई है।
रायपुर रेल डिवीजन प्रबंधक दयानंद ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक ली और यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट, सेफ्टी तथा यात्री सुविधाओं को लेकर निर्देश जारी किए। निर्णय लिया गया कि बिहार की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। ताकि यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थितियां निर्मित न हों।
यात्री क्राउड मैनेजमेंट के तहत 4 से 14 नवंबर तक ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होंगी। अभी तक ये ट्रेनें प्लेटफार्म 5 या 6 पर आती थीं। यात्री गुढ़ियारी साइड के प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचकर इन ट्रेनों में आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 से 15 नवंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनों में 2-2 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच अस्थायी रूप से लगाए जाएंगे। ताकि दैनिक यात्रियों के साथ-साथ छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अधिक सुविधा मिलेगी।
58201 बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर
58202 रायपुर–बिलासपुर पैसेंजर
58207 रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेंजर
58208 जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर
58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर
Updated on:
30 Oct 2026, 12:54 PM IST
Published on:
30 Oct 2026, 12:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.