सामान्य प्रशासन विभाग की 27 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार, जनवरी में छेरछेरा से इसकी शुरुआत होगी। मार्च में होली और गुड फ्राइडे, अप्रैल में भक्त माता कर्मा जयंती और महावीर जयंती, मई में ईद-उल-जुहा, जून में कबीर जयंती, अगस्त में हरेली और विश्व आदिवासी दिवस, सितंबर में हरितालिका तीज तथा अक्टूबर में दीपावली पर यह अवसर मिलेगा। इनमें छह छुट्टियां शुक्रवार और पांच सोमवार को पड़ रही हैं। शुक्रवार को अवकाश होने पर शनिवार-रविवार के साथ तीन दिन का वीकेंड बनेगा। इसी तरह सोमवार को छुट्टी होने पर शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को भी अवकाश रहेगा। इस तरह कर्मचारियों को छुट्टियों का उपयोग यात्रा, परिवार के साथ समय बिताने या दूसरे जरूरी कामों के लिए करने का अवसर मिल सकता है।