CGPSC: शुल्क वापसी का लिंक अभ्यर्थियों को उनके सीजीपीएससी अकाउंट में लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में उपलब्ध होगा। लिंक को क्लिक करने पर अभ्यर्थी को अपने बैंक खाते की जानकारी प्रविष्ट करनी होगी।
CGPSC: @अनुराग सिंह। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) की लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। इसके लिए ङ्क्षलक जारी कर दिया गया है जो 22 मार्च तक प्रभावी रहेगा। परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को किया गया था। जारी सूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी ऐसे अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, उन्हें परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।
शुल्क वापसी का लिंक अभ्यर्थियों को उनके सीजीपीएससी अकाउंट में लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में उपलब्ध होगा। लिंक को क्लिक करने पर अभ्यर्थी को अपने बैंक खाते की जानकारी प्रविष्ट करनी होगी। अभ्यर्थियों को शुल्क वापसी की सुविधा महत्वपूर्ण सूचना आयोग की वेबसाइट में अपलोड होने के 10 दिन तक उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दौरान सीजीपीएससी और सीजी व्यापम की ओर से भी 30 से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। इसमें ज्यादातर के रिजल्ट भी घोषित हो गए हैं। पत्रिका के द्वारा सीजीपीएससी के सेक्रेटरी के पास फीस मुद्दा रखने के बाद ही उन्होंने बुधवार को ही फीस वापसी को लेकर एक सूचना भी जारी की है। किसी परीक्षा की फीस वापसी को लेकर पहली बार कोई लिंक जारी की गई है। सूचना में कोर्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा- 2025 का ही जिक्र किया गया है। अभी भी दूसरे परीक्षाओं में शामिल लाखों स्थानीय निवासी अभ्यर्थी अपनी फीस वापसी का इंतजार कर रहे हैं।