रायपुर

Big Breaking: CGPSC ने बदली SI मुख्य परीक्षा की डेट, जानिए नई परीक्षा तिथियां और वजह

CGPSC SI Main Exam 2024: CGPSC ने SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती-2024 की मुख्य परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा से तिथि टकराने के कारण अब यह परीक्षा 2 से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी।
2 min read
• •
Aug 11, 2026
CGPSC Result 2025:
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (photo Patrika)

Big Breaking: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन शिक्षक भर्ती परीक्षा से तिथि टकराने के कारण अब इसे 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।

CGPSC Main Exam 2024: शिक्षक भर्ती परीक्षा से टकराव के कारण बदला शेड्यूल

CGPSC ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी निर्धारित है। दोनों परीक्षाओं की तिथि एक होने से अभ्यर्थियों को परेशानी हो सकती थी। इसी कारण आयोग ने मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित करते हुए नई तिथियां घोषित की हैं।

4 अगस्त को जारी हुआ था प्रीलिम्स का रिजल्ट

आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त 2026 को जारी किया था। उसी समय मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 24 से 26 अक्टूबर घोषित की गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है।

CGPSC Main Exam 2024

मुख्य परीक्षा के लिए फिर करना होगा ऑनलाइन आवेदन

CGPSC ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन की तारीख, प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

वेबसाइट पर रखें नजर

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाएं देखते रहें। प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र, ऑनलाइन आवेदन, अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।

तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मुख्य परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को ही आयोजित होगी। यदि भविष्य में किसी प्रकार का बदलाव होता है, तो उसकी जानकारी केवल आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से ही दी जाएगी।

Updated on:
11 Aug 2026 07:29 am
Published on:
11 Aug 2026 07:24 am