रायपुर

चक्रवात की वजह से दोबारा सक्रिय हुआ सिस्टम, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दाब तेज के कारण समुद्र में नमी आ गई है

2 min read
Sep 21, 2018
mausam
चक्रावात की वजह से दोबारा सक्रिय हुआ सिस्टम, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

रायपुर . राजधानी सहित प्रदेश में फिर से मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने एक अवदाब से राजधानी में शाम को हल्की बारिश हुई। बस्तर संभाग के जिलों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर भरी से अतिभारी वर्षा होने की प्रबंल संभावना तथा 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक गहन अवदाब बना है। इसके अधिक तीव्र होकर चक्रवात में बदलने की संभावना है। इससे दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र में चक्रवात के रूप में पाराद्वीप और कलिंग पटनम के मध्य गोपालपुर के समीप 60-80 किमी प्रतिघंटे की वायुगति के साथ समुद्र तट को पार करने की अति संभावना है। इसके बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर चलते हुए कमजोर होकर गहन अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है। इससे प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकांश स्थानों पर तथा उत्तरी भाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

कहां कितनी बारिश
रायपुर 3 मिमी
माना 0.2 मिमी
जगदलपुर 32 मिमी
बिलासपुर 13.8 मिमी
पेंड्रारोड 7.0 मिमी

आज एेसा होगा मौसम
मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दाब तेज के कारण समुद्र में नमी आ गई है जिसके कारण आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी की संभावना है साथ ही रायपुर बिलासपुर क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही ओडिशा में शुरू हुए तुफान की वजह से बस्तर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है। बस्तर में बुधवार से ही मानसून सक्रिय है वहां लगातार रूक रूककर बारिश हो रही है।

Updated on:
21 Sept 2018 12:20 pm
Published on:
21 Sept 2018 11:44 am