रायपुर

बर्फानी वाले बाबा के दर्शन से पहले बूढ़ेश्वर महादेव में बोलबम के जयकारे

Raipur News: मंगलमय यात्रा के लिए मंगलवार को बूढ़ेश्वर महादेव का विधि-विधान से अभिषेक पूजन कर श्रद्धालुओं ने यात्रा सफल होने की कामना की। 600 से ज्यादा लोगों ने पंजीयन कराया है।

less than 1 minute read
Jun 14, 2023
Bolbam's cheers in Budheshwar Mahadev before the darshan of Barfani Wale Baba
बूढ़ेश्वर महादेव में बोलबम के जयकारे

Chhattisgarh News: रायपुर। राजधानी से एक जत्था अमरनाथ यात्रा पर जाएगा। बर्फानी वाले बाबा के दर्शन के लिए शहर के अनेक हिस्सों में उत्साह है। मंगलमय यात्रा के लिए मंगलवार को बूढ़ेश्वर महादेव का विधि-विधान से अभिषेक पूजन कर श्रद्धालुओं ने यात्रा सफल होने की कामना की। 600 से ज्यादा लोगों ने पंजीयन कराया है। पहला जत्था शहर से 22 जून को रवाना होगा।

हर साल अनेक जगहों से शिवभक्त अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। श्री बाबा अमरनाथ सेवा समिति के सेवादारों ने रवाना होने से पहले बुढ़ेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन किया। पूजन विधान पं. कमल नारायण, महेश पांडे ने कराया। बोल बम के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजित हुआ। बूढापारा गणेश मंदिर के पास अमरनाथ सेवा समिति विगत 28 वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को पूरी जानकारी देती है। समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, सीमा नायक, अनसुइया नागरची, हर्षा यादव, संगीता यादव इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

दुर्ग-जम्मूतवी ट्रेन से जाते हैं भक्त

सेवादारी गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि राजधानी रायपुर से जम्मू कश्मीर बैंक और पंजाब नेशनल बैंक से 27 मई तक 600 लोग पंजीयन करा चुके थे। इनमें से उनके जत्थे में शामिल हैं। यात्रा की मंगलकामना के लिए बुढ़ेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन किया। दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने की तैयारियां चल रही हैं। इसी तरह प्रदेश के अनेक स्थानों से लोग तीर्थ यात्रा पर जाने वाले हैं।

Published on:
14 Jun 2023 11:10 am