रायपुर

CGBSE 12th Board Exam 2026: आज से शुरू हुई छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा! सुरक्षा, निगरानी और नकल रोकने के पुख्ता इंतज़ाम…

CGBSE 12th Board Exam 2026: सीजीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर सभी जिलों में तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं।

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
CGBSE 12th Board Exam 2026: आज से शुरू हुई छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा! सुरक्षा, निगरानी और नकल रोकने के पुख्ता इंतज़ाम...(photo-patrika)

CGBSE 12th Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर सभी जिलों में तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

CGBSE 12th Board Exam 2026: नकलमुक्त परीक्षा पर विशेष जोर

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंडल द्वारा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान की गई है, जहां अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल सक्रिय रहेंगे और केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।

विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं

गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे।

शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ और बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। प्रदेशभर में लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न होगी।

Published on:
20 Feb 2026 11:25 am
Also Read
View All

अगली खबर