रायपुर

कांग्रेस से विधायक कौशिक और राय को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बनाया उम्मीदवार

दिलचस्प यह है कि राय और कौशिक ने फिलहाल कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है।
less than 1 minute read
cg polls
कांग्रेस से विधायक कौशिक और राय को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बनाया उम्मीदवार

रायपुर. तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) ने दो महत्त्वपूर्ण सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पिछली बार कांग्रेस से चुनाव लड़कर विधायक बने आर.के. राय को गुंडरदेही और सियाराम कौशिक को बिल्हा से जकांछ ने अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां दिलचस्प यह है कि राय और कौशिक ने फिलहाल कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी की घोषणा के साथ ही सियाराम कौशिक उनके साथ चले गए थे। वहीं, जोगी के करीबी रहे राय भी शुरुआती दिनों ने उनके साथ हैं। विधानसभा सत्र के दौरान भी राय और कौशिक कांग्रेस से अलग ही रहे। गुंडरदेही से विधायक आर.के. राय और बिल्हा से विधायक सियाराम कौशिक को कांग्रेस ने निलंबित कर दिया था। हालांकि दोनों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता अभी नहीं छोड़ी है। सियाराम का मुकाबला बिल्हा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक से होगा। कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

Published on:
26 Oct 2018 07:30 am