रायपुर

मैराथन बैठकों का चलेगा दौर: भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 21 को आएंगे रायपुर

- कोर कमेटी से लेकर मोर्चा प्रभारियों से करेंगे चर्चा .
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2022, 6:16 PM IST
मैराथन बैठकों का चलेगा दौर: भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 21 को आएंगे रायपुर
मैराथन बैठकों का चलेगा दौर: भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 21 को आएंगे रायपुर

भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 21 नवंबर को राजधानी रायपुर आएंगे। उनके रायपुर प्रवास के कार्यक्रम की रुपरेखा भी प्रदेश भाजपा ने तैयार कर ली है। माथुर प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। माथुर 21 नवंबर को दोपहर 1.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद अगले दिन 22 नवंबर को वे कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, सांसद विधायकों की बैठक लेंगे। इसी दिन वे भाजपा नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात भी करेंगे। 23 नवंबर को सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, सहसंयोजकों की बैठक लेंगे।

24 नवंबर को सबह से दोपहर तक वे व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे। शाम को ललित महल में आयोजित एक शादी कार्यकम में शामिल होंगे। बता दें कि भाजपा नेतृत्व ने ओम माथुर को प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी को हटाकर प्रदेश प्रभारी की कमान 9 सितंबर को सौंपी थी।

Published on: