रायपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के 36 जिला प्रभारी-सहप्रभारी की नियुक्ति सूची जारी, किसे मिला मौका, देखें नाम

Chhattisgarh BJP List: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आखिरकार किसान मोर्चा के नए जिला प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की है। सूची के अनुसार रायपुर शहर का प्रभारी देवेंद्र को बनाया गया है..

2 min read
Jun 17, 2026
Chhattisgarh BJP List
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में 36 जिला प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: भाजपा प्रदेश कार्यालय ने किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के जिला प्रभारी और सहप्रभारी की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकंडे ने यह जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश के 36 जिलों के लिए प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए हैं।

Chhattisgarh BJP List: देवेंद्र ठाकुर को रायपुर की जिम्मेदारी

रायपुर शहर में देवेंद्र ठाकुर को प्रभारी और अजय डड़सेना को सहप्रभारी बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण में यशवर्धन वर्मा प्रभारी और देवेंद्र लाल साहू सहप्रभारी होंगे। बलौदाबाजार में बबलू खिलावन शर्मा को प्रभारी और अंबिका सिंह को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। गरियाबंद प्रभारी दुबेलाल साहू, सहप्रभारी लौटन गिलहरे, महासमुंद प्रभारी कैलाश पंडा, सहप्रभारी गोविंद साहू को बनाया गया है।

इन नेताओं का मिली जिम्मेदारी

इसी तरह, धमतरी में राजेश साहू (अभनपुर) को प्रभारी और मनीष हरित को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। (Chhattisgarh BJP ) भिलाई प्रभारी मनोज शर्मा, सहप्रभारी रोशन दुबे और दुर्ग जिले के लिए विलास सुतार प्रभारी और रविंद्र सिंह (भिलाई) सहप्रभारी होंगे। बालोद प्रभारी हिरेंद्र साहू, सहप्रभारी मुकेश बेलचंदन, राजनांदगांव प्रभारी भुनेश्वर चंद्राकर, सहप्रभारी श्रीकांत वर्मा, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी प्रभारी मूलचंद लोधी, सहप्रभारी पुष्पेंद्र चंद्राकर, बेमेतरा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, सहप्रभारी ओम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई प्रभारी प्रवीण नीलू राजपूत, सहप्रभारी नरेंद्र मानिकपुरी, कवर्धा प्रभारी खम्मन ताम्रकार, सहप्रभारी विजेंद्र सिंह।

बस्तर संभाग के जिलों में इन्हें मिला मौका

इसी तरह कांकेर प्रभारी, नरेश साहू, सहप्रभारी पुष्पेंद्र तिवारी, कोंडागांव प्रभारी छविलेश्वर जोशी, सहप्रभारी उत्तम जैन, नारायणपुर प्रभारी नरोत्तम चौहान, सहप्रभारी प्रेमा नागवंशी, बस्तर प्रभारी योगेश्वरानंद नेताम, सहप्रभारी मंगलू नरेटी, दंतेवाड़ा प्रभारी नवीन कोलिया, सहप्रभारी अभिषेक ठाकुर, सुकमा प्रभारी बलदेव उर्वशा, सहप्रभारी लच्छिन यादव, बीजापुर प्रभारी महेंद्र सेठिया, सहप्रभारी शैलश अटामी को बनाया गया है। बिलासपुर ग्रामीण प्रभारी शिवप्रताप सिंह, सहप्रभारी मनोज जायसवाल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्रभारी प्रणव शर्मा, सहप्रभारी महेंद्र खत्री, मुंगेली प्रभारी मोतीलाल साहू, सहप्रभारी शिव देवांगन को बनाया गया है।

बिलासपुर, जशपुर में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh BJP List: बिलासपुर शहर में रत्तूलाल गुप्ता और नारायण सिंह राजपूत को क्रमशः प्रभारी और सहप्रभारी बनाया गया है। जांजगीर-चांपा में चुलेश्वर राठौर और नितीश चौथहा, कोरबा में भानुप्रताप सिंह और अशोक गुप्ता को नियुक्त किया गया है। सक्ती प्रभारी सुमित प्रताप सिंह, सहप्रभारी धरम भार्गव, सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रभारी घनश्याम पटेल, सहप्रभारी सतपाल छाबड़ा, रायगढ़ प्रभारी संपूर्णानंद मिश्रा, सहप्रभारी परिमल चंद्रा को बनाया गया है। जशपुर में अशोक कुमार गुप्ता (बटौली) और इंजीनियर सोमनाथ सिंह को कमान सौंपी गई है। बलरामपुर प्रभारी दीपक सिंह तोमर, सहप्रभारी नरेश्वर रजक, सरगुजा प्रभारी मुन्नालाल चौधरी, सहप्रभारी विनोद कुमार साहू, सूरजपुर प्रभारी अनूप कुमार गुप्ता, सहप्रभारी मनोज रजवाड़े और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्रभारी जन्मजय मिश्रा, सहप्रभारी विशाल सिंह देव, कोरिया प्रभारी अनिल अग्रवाल, सहप्रभारी आशुतोष दुबे को बनाया गया है।

Updated on:
17 Jun 2026 11:54 am
Published on:
17 Jun 2026 11:42 am