रायपुर

छत्तीसगढ़ का युवक पाकिस्तान जेल में बेवजह 5 साल से काट रहा सजा, परिजनों ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद

चाम्पा के मालखरौदा क्षेत्र के पिहरीद गांव निवासी युवक घनश्याम जाटवार पिछले पांच साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है। पिता सम्मेलाल जाटवर 2014 में परिवार के साथ जम्मू के नवाशहर के ईंट भट्ठे में काम करने गया था।
less than 1 minute read
Nov 07, 2019
छत्तीसगढ़ का युवक पाकिस्तान की जेल में बेवजह 5 साल से काट रहा सजा, परिजनों ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद
घनश्याम जाटवार का तस्वीर दिखाते परिजन।

रायपुर/जांजगीर-चाम्पा. जहां एक ओर सरकार किसानों की समस्या को सुलझाने में व्यस्त हैं, तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में एक और काफी गंभीर और सवेंदनशील मसला सामने आ रहा है। दरअसल, प्रदेश के एक युवक पिछले पांच साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है। चाम्पा के मालखरौदा क्षेत्र के पिहरीद गांव निवासी युवक घनश्याम जाटवार बिना किसी जुर्म के पाकिस्तान के जेल में कैद है।
अभी भी युवक को वापस लाने परिजन काट रहे चक्कर
इस जानकारी के बाद पीडि़त परिवार, अपने जिगर के टुकड़े को वापस लाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। पीडि़त परिवार ने प्रधानमंत्री से युवक को छुड़ाने को लेकर गुहार लगाई है, मामले में एसपी पारुल माथुर का कहना है कि केंद्र सरकार को जानकारी भेजी जाएगी। यह संवेदनशील मामला है, ऐसे में हर स्तर पर पहल करने की कोशिश की जाएगी।

Updated on:
07 Nov 2019 08:02 pm
Published on:
07 Nov 2019 07:58 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?