रायपुर

कपड़े के मास्क भी कोरोना वायरस को रोकने में प्रभावी

गले में लटकाकर फिर वापस पहनने से मास्क की अंदर की सतह तक आता है संक्रमण
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2020, 12:17 AM IST
कपड़े के मास्क भी कोरोना वायरस को रोकने में प्रभावी
कपड़े के मास्क भी कोरोना वायरस को रोकने में प्रभावी

रायपुर. कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाने को सभी कहते हैं, लेकिन लोगों में यह भ्रम है कि कपड़े से बने मास्क वायरस से बचाने में काम नही आते। कई वैज्ञानिक शोधों में यह बात सामने आई है कि कपड़े से बने मास्क पहनने से भी कोरोना वायरस से सुरक्षा मिलती है। यदि कोविड-19 संक्रमण हो भी जाता है तो वह कम तीव्रता या कम वायरल लोड या बिना लक्षण वाला रहता है। सैनफ्रांसिस्को में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में जुलाई में हुए अध्ययन में यह बात सामने आई। साथ ही 1 मीटर की दूरी भी जरूरी है।

देश-विदेश के लोग लेंगे बस्तर इमली चस्के का चटकारा
वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि बंद जगहें और बंद कमरों में समूह में रहने से बचना चाहिए। इसके बजाय खुली जगह में रहकर गतिविधियां करनी चाहिए। कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के बंद स्थान पर रहने से संक्रमण की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और उसके उस स्थान से जाने के बाद भ? कोरोना वायरस ?? वातावरण में रहता है।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...नक्सलियों में गैंगवार, बस्तर में मारे गए छह नक्सली

Published on: