रायपुर

यूपी चुनाव : घर बैठने का समय नहीं अब, मुद्दों की राजनीति को जिताना है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेरठ जिले में किठौर विधानसभा क्षेत्र में किया प्रचार कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, सूची में 24 महिला उम्मीदवार
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2022, 8:04 PM IST
यूपी चुनाव : घर बैठने का समय नहीं अब, मुद्दों की राजनीति को जिताना है
यूपी चुनाव : घर बैठने का समय नहीं अब, मुद्दों की राजनीति को जिताना है

रायपुर / लखनऊ. यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस वरिष्ठ पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को मेरठ जिले की किठौर विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर कैम्पेन किया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 'गली-गली जाना है, हर एक प्रतिज्ञा को जनता तक पहुंचाना है, घर बैठने का समय नहीं अब, मुद्दों की राजनीति को जिताना है।'

सीएम ने किठौर विधानसभा क्षेत्र में किया कैम्पेन
वहीं, कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 24 महिलाओं सहित 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। कांग्रेस अब तक यूपी में 127 महिलाओं को टिकट दे चुकी है। 125 उम्मीदवारों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं, 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 16 महिलाएं हैं, वहीं 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची में 37 महिलाएं हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]यूपी में चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे: भूपेश बघेल
चौथी सूची में रायबरेली और अमेठी के उम्मीदवार शामिल हैं। हरचंदपुर से सुरेंद्र विक्रम सिंह और सरेनी से सुधा द्विवेदी को टिकट दिया गया है। दोनों सीटें रायबरेली में हैं। अमेठी के गौरीगंज से मोहम्मद फतेह बहादुर को मैदान में उतारा जा रहा है। अन्य उम्मीदवार जो मैदान में हैं- हाथरस से कुलदीप कुमार सिंह, कासगंज से कुलदीप पांडे, किशनी (एससी) से डॉ. विनय नारायण सिंह, बीसलपुर से शिखा पांडे। पहली सूची जारी करने के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा ने कहा था कि पार्टी महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी टिकट देने के अपने वादे को पूरा कर रही है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >वीडियो देखने के लिए क्लिक करें... चुनाव आयोग डोर-टू-डोर अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर गृहमंत्री अमित शाह को घोषित करे : भूपेश बघेल

Published on: