
कपिल सिब्बल और संदीप दीक्षित की कांग्रेस पार्टी में कोई हैसियत नहीं : पुनिया
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जो लड़े नहीं, वे लड़ाई के नियम बता रहे हैं। युद्ध के बीच जो दुबके हुए हैं घरों में, वे शहादत की महत्ता बता रहे हैं। जो कटे रहे जड़ों से, वे वटवृक्षों को उगना सिखा रहे हैं। कांग्रेस का सच्चा सिपाही वही है जो इस वक्त विलाप करने की बजाय युद्धरत है। हम लड़ते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पांच राज्यों में पार्टी की हार के बाद गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार को कांग्रेस का नेतृत्व छोड़कर किसी अन्य नेता को देना चाहिए। वक्त आ गया है कि 'घर की कांग्रेस' की जगह 'सब की कांग्रेस' हो।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]गोबर से बजट ब्रीफकेस बनाने वाली दीदियों को मुख्यमंत्री ने दी होली की मिठाई
कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के पास पहुंच, स्वीकार्यता और जवाबदेही होनी चाहिए। परिवार लोगों को स्वीकार्य नहीं है और यह चुनाव दर चुनाव में लगातार विफलताओं में स्पष्ट है। वहीं, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने पलटवार किया कि पार्टी के लिए सिब्बल और दीक्षित की कोई हैसियत नहीं, अहमियत नहीं है। व्यक्तिगत लोग हैं। व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >रायपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस तो घर-घर की ही कांग्रेस है, हर घर की कांग्रेस है. लेकिन कुछ लोग उसे 'डिनर' और 'बंगलों' की कांग्रेस बना देना चाहते हैं। एक बार उप्र आकर देख लेते कि अगुवाई और लड़ाई कैसी होती है। मिट गए वो सब जो कांग्रेस के मिटने की बात करते रहे।
1) यह भी पढ़ें : आंदोलनकारी किसान की मौत के मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच