
रायपुर. उत्तरप्रदेश-पंजाब सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होगी। चुनाव नतीजों और नवनिर्वाचित विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बना ली है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में गोवा और मणिपुर की घटनाओं से सबक लेते हुए यह रणनीति बनाई गई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दो राज्यों के नतीजों पर नजर रखने की जिम्मेदारी गई है।
राहुल गांधी बोले- छत्तीसगढ़ में कैचप फैक्ट्री जाओ, वहां अपना टमाटर रखो और जेब में पैसा लो
नई दिल्ली में दो दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल व महासचिव प्रियंका गांधी के बीच अहम बैठक हुई। सीएम भूपेश बघेल के मुताबिक इस बैठक में पांच राज्यों के चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई थी। 10 मार्च को परिणाम आने के बाद पार्टी की रणनीति बनाने पर भी चर्चा की गई थी। बता दें कि कांग्रेस ने 10 मार्च को मतगणना के दिन सभी वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को उनके दायित्व वाले राज्यों में रहने, निर्वाचित प्रतिनिधियों पर नजर रखने तथा मामले की पूरी जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को देने को कहा है।
2) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt]उत्तरप्रदेश में परिवर्तन होगा, योगी जी का जाना तय है : भूपेश बघेल
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गोवा और मणिपुर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बना सकी थी, क्योंकि उसके विधायकों को खरीद लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक नवनिर्वाचित विधायकों को अन्य पार्टियों की खरीद-फरोख्त से कांग्रेस बचाना चाहती है। नवनिर्वाचित विधायकों को कांग्रेस 10 मार्च के बाद किन्ही अन्य स्थानों पर भेज सकती है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कि जरूरत पडऩे पर पार्टी रायपुर या जयपुर में विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए विमानों की व्यवस्था करेगी।
3) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर सीएम ने क्या कहा, देखें वीडियो