
रायपुर. वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से जीतकर आई कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के चार दावेदारों में डॉ. चरणदास महंत भी थे। कांग्रेस आलाकमान ने सीएम के लिए तात्कालीन पीसीसी चीफ भूपेश बघेल के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद बाकी तीन दावेदारों डॉ. चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष, ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री और टी.एस. सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे।
महंत ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की पांच सीटें हैं। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम, के.टी.एस. तुलसी व छाया वर्मा तथा भाजपा से सरोज पांडेय व रामविचार नेताम राज्यसभा सदस्य हैं। जून 2022 में छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। वहीं, नवंबर 2023 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। डॉ. चरणदास महंत विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। वह चाहते हैं कि जून में रिक्त हो रही राज्यसभा की दो सीटों में से एक से उन्हें राज्यसभा में भेजा जाए।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]पूर्व सीएम बोले यूपी में कांग्रेस की 3-4 सीटें ही आएंगी, देखें वीडियो
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने दोहराया है कि उनकी अंतिम इच्छा राज्यसभा जाने की है, लेकिन वे दावेदारी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इच्छा अलग है और दावेदारी अलग। मैंने पांच बार विधानसभा और पांच बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है। मेरी पत्नी ने चुनाव लड़ा, वो भी जीत गईं। देश में संवैधानिक जानकारी लेने की संसदीय व्यवस्था है राज्यसभा, तो अंतिम इच्छा हो सकती है जाने की। बता दें कि महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत कोरबा से कांग्रेस की सांसद हैं।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : सीएम भूपेश बघेल दो राज्यों पर रखेंगे नजर, 10 मार्च को विमान तैयार रखेगी कांग्रेस