रायपुर

गोबर से बजट ब्रीफकेस बनाने वाली दीदियों को मुख्यमंत्री ने दी होली की मिठाई

भावुक हुई नोमिन पाल ने कहा- कभी सोचा नहीं था कि मुख्यमंत्री हमें बुलाकर करेंगे सम्मानित आपके बनाए हुए ब्रीफकेस की चर्चा देशभर में हो रही : भूपेश बघेल
less than 1 minute read
गोबर से बजट ब्रीफकेस बनाने वाली दीदियों को मुख्यमंत्री ने दी होली की मिठाई
गोबर से बजट ब्रीफकेस बनाने वाली दीदियों को मुख्यमंत्री ने दी होली की मिठाई

रायपुर. गोबर से बजट का ब्रीफकेस बनाने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए मंगलवार का दिन तब यादगार बन गया जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर स्व-सहायता समूह की दीदियां भावुक हो गईं और कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके काम का सम्मान स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे।

मां बम्लेश्वरी बैंक शुरू करने वाली मधुलिका को नारी शक्ति अवॉर्ड
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने स्व-सहायता समूह की दीदीयों नीलम अग्रवाल, नोमिन पाल, मनीषा पटवा, कांति यादव, लता पुणे को होली के त्योहार से पूर्व मिठाई भी भेंट की। उन्होंने दीदियों से कहा कि आपके द्वारा बनाए गए ब्रीफकेस की चर्चा देशभर में हो रही है। आपका यह कार्य मौलिक तो है ही, साथ ही हमारे गोधन का भी सम्मान है ।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]दिल्ली से लौट कर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले- तो मैं घर बैठ जाऊंगा...
आपको बता दें कि बजट ब्रीफकेस नगर निगम रायपुर के गोकुल धाम गोठान में कार्य करने वाली 'एक पहल' महिला स्व-सहायता समूह की एसएचजी दीदी नोमिन पाल द्वारा बनाया गया था। ब्रीफकेस को गोबर, चूना पावडर, मैदा लकड़ी एवं ग्वार गम के मिश्रण को परत-दर-परत लगाकर 10 दिनों की कड़ी मेहनत से तैयार किया गया। इसी तकनीक से समूह द्वारा गोबर के खड़ाऊ (एक तरह की चप्पल) भी बनाई जाती है। इसमें लगे हैंडल और कॉर्नर कोंडागांव शहर में समूह द्वारा निर्मित बस्तर आर्ट कारीगर से तैयार करवाया गया था।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें :आंदोलनकारी किसान की मौत के मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Published on:
15 Mar 2022 10:01 pm