
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा कोसा दुनियाभर में विख्यात है। इसके पीछे देवांगन समाज की कड़ी मेहनत है। इसके साथ ही वस्त्र व्यवसाय में लगे समाज के लोगों को डिजाइनर कपड़ों की ओर भी रुख करना चाहिए ताकि उन्हें विस्तृत बाजार का लाभ मिल पाए। बाजार की उपलब्धता की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरी मदद की जाएगी।
जोमेटो-स्विगी की तरह छत्तीसगढ़ में अब होगी सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी
सीएम भूपेश बघेल ने परमेश्वरी महोत्सव ने कहा कि उन्होंने दंतेवाड़ा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं का काम देखा। वे कपड़े डिजाइन कर रही हैं और इसे बेंगलूरु और चेन्नई में भी भेज रही हैं। इसका अच्छा बाजार इन शहरों में बन गया है। हमारा परंपरागत वस्त्र कौशल शानदार है। इसमें नए जमाने के वस्त्र प्रयोगों के मुताबिक डिजाइन बनाई जाए तो बड़ी आर्थिक संभावनाएं पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के उत्पादों की विशिष्ट मांग बाजार में है। केवल देश में ही नहीं, विदेशों में भी।
[typography_font:14pt]पीएम मोदी को डंडे मारने वाले राहुल गांधी के बयान का छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया समर्थन
मुख्यमंत्री बोले कि बीते दिनों रायपुर में सेलर्स-बॉयर्स प्रोग्राम का आयोजन किया गया था, जिसमें 16 देशों की 48 कंपनियों ने हिस्सा लिया। विदेशों में छत्तीसगढ़ के कोदो, कुटकी तथा सांवा की भारी डिमांड है। यह उत्पाद हैल्थ सेक्टर में काफी उपयोगी हैं। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के कपड़ों में भी अंतरराष्ट्रीय बाजार की काफी रुचि है। अब समय आ गया है कि अपने हुनर को बड़ा प्लेटफॉर्म दें।
[typography_font:14pt;" >माघी पूर्णिमा पर श्री राजीव लोचन का जन्मोत्सव मनाने आते हैं भगवान जगन्नाथ