
Chhattisgarh CM in Odisha: छत्तीसगढ़ के साय सरकार जपा के मंत्रिमंडल और पार्टी के विधायक से इन दिनों ओडिशा और झारखंड में बसे डेरा जमाए हुए हैं। खुद मुख्यमंत्री स्टेट विष्णुदेव साय लगातार लोकसभा और विधानसभा का दौरा कर चुनावी सभाएं कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी ओडिशा और झारखंड में जमकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। दोनों राज्यों के वोटरों को साधने कर के लिए कोई मंत्री चुनावी सभा तो कोई रैली, रोड और घर-घर जा रहे है। है। कोई नेता ऑटो रिक्शा में चल रहे
स्थानीय सरकार पर सियासी तीर छोड़ने के साथ-साथ मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों के साथ मोदी सरकार के 10 वर्ष की उपलब्धियां बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रचार को और भी आक्रामक कर दिए हैं।
प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ से गए सभी नेता, मंत्री, विधायक और पदाधिकारी वहां की सरकार के खिलाफ जमकर सियासी प्रहार भी कर रहे हैं। कह सकते हैं कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रचार किए थे, वैसे ही चुनावी प्रचार अपनी-अपनी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। बता दें कि ओडिशा में क लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा वहां की राज्य सरकार पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। ओडिशा की बीजेडी यानी नवीन पटनायक सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी होने है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान 7 मई को समाप्त हो गया। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में तीन लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में सात लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बता दें कि, पूरे भारत के लोकसभा सीट समेत छत्तीसगढ़ लोकसभा सीट के परिणाम भी 4 जून को जारी होंगे।
छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में भाजपा-कांग्रेस के बीच महामुकाबला है। एक तरफ भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चुने हुए खास दिग्गजों को उम्मीदवार बनाया। रायपुर लोकसभा सीट में भाजपा से वर्तमान मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल उम्मीदवार है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है।
बस्तर से भाजपा के दिग्गज नेता महेश कश्यप तो कांग्रेस से कवासी लखमा मैदान में है। महासमुंद लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी तो कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू उम्मीदवार है। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर उम्मीदवार है। राजनांदगांव से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय तो कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में है।
इधर बिलासपुर से भाजपा से तोखन साहू तो कांग्रेस से देवेंद्र यादव मैदान में है। दुर्ग से भाजपा के वर्तमान सांसद विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। जांजगीर-चांपा से भाजपा से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया है। सरगुजा से चिंतामणि महाराज तो कांग्रेस से शशि सिंह है। वहीं रायगढ़ से भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व सांसद सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत उम्मदीवार है।