रायपुर

CM भूपेश ने सभी कलेक्टरों को जारी किया निर्देश, मिट्टी के दिये बेचने वालों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

दीपावली पर मिट्टी के दिये का उपयोग करें : मुख्यमंत्री
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2019, 9:25 PM IST
CM भूपेश ने सभी कलेक्टरों को जारी किया निर्देश, मिट्टी के दिये बेचने वालों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी
CM भूपेश ने सभी कलेक्टरों को जारी किया निर्देश, मिट्टी के दिये बेचने वालों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

रायपुर . दीपावली का पर्व नजदीक है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस त्यौहार में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप दीपावली पर मिट्टी से बने परम्परागत दिये के उपयोग को प्रोत्साहित करने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि ग्रामीणों और कुम्हारों द्वारा दीपावली पर मिट्टी के दिये बनाकर बेचा जाता है।

मिट्टी के दिये बेचने वालों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। नगर पालिक-नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि मिट्टी के दिये बेचने वालों से किसी भी तरह के कर की वसूली नहीं की जाए और आमजनों को मिट्टी के दिये का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जिलों के कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है कि मिट्टी के दिए बेचने वालों को कोई भी किसी प्रकार से परेशान न करे। इस निर्देश के बाद कुम्हार जाति के लोगों को काफी राहत मिली है।

वह सुविधा और बिना किसी बाधा के अपना पारंपरिक व्यवसाय कर पाएंगे। किसी सूबे के मुख्यमंत्री ने इस तरह पहला आदेश जारी किया है। इससे लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि बन रही है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री हर वर्ग के बारे में सोचकर कार्य कर रहे हैं।

Click & Read More Chhattisgarh News .

Published on: