रायपुर

गांजा तस्करी रोकने के लिए डीजीपी और स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन करेंगे कार्रवाई

ओडिशा-छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसरों की होगी उच्चस्तरीय बैठक छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में बनेंगे स्थायी चेक पोस्ट 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और पुलिस रहेगी तैनात
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2021, 10:16 PM IST
गांजा तस्करी रोकने के लिए डीजीपी और स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन करेंगे कार्रवाई
गांजा तस्करी रोकने के लिए डीजीपी और स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन करेंगे कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। नशा माफिया ओडिशा से गांजा की तस्करी कर छत्तीसगढ़ होकर मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों में आसानी से चले जाते हैं। जशपुर के पत्थलगांव में गांजा तस्करों द्वारा दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों को तेज रफ्तार कार से रौंदने की घटना के बाद सरकार ने सख्त रूख अपनाया है।

आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ के 169 शहरों में खुलेंगे 188 मेडिकल स्टोर्स
पत्थलगांव कांड के बाद गांजा तस्करी को रोकने के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक होगी। छत्तीसगढ़ में सीमावर्ती चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के साथ ही चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही गांजा तस्करी को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]सीता की रसोई को जान सकेगी दुनिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजी) नक्सल ऑपरेशन को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी सीमावर्ती जिलों में जिनकी सीमाएं ओडिशा से लगती हैं, वहां के कलेक्टर और एसपी को स्थायी अधोसंरचना और चेक पोस्ट बनाने को कहा है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...भारत के पर्यटन नक्शे में उभरकर आएगा रामगढ़

Published on: