रायपुर

Chhattisgarh Election: आदिवासियों के वोटों से बदलता गया प्रदेश की आरक्षित विधानसभा सीटों का परिणाम

CG Election: पिछले तीन विधानसभा चुनावों के विश्लेषण से निकले नए समीकरण
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 9:34 AM IST
chhattisgarh election special news
Chhattisgarh Election: आदिवासियों के वोटों से बदलता गया प्रदेश की आरक्षित विधानसभा सीटों का परिणाम

राहुल जैन@ रायपुर.देश की राजनीति में शुरू से आदिवासी समुदाय की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। राज्य विधानसभा की 90 में से 29 सीटें आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित हैं। इनमें से अकेले बस्तर संभाग में ११ सीटे हैं। एक समय तक बस्तर संभाग को सत्ता की चाभी भी कहा जाता रहा है, हालांकि यह मिथक पिछले विधानसभा चुनाव में टूटा। लेकिन चुनावी आंकड़े बताते हैं कि जब आदिवासी समाज का मत प्रतिशत बढ़ा है, तब भाजपा को आरक्षित सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा है।


2013 को विधानसभा चुनाव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस चुनाव में सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग की तुलना में अनुसूचित जनजाति वर्ग ने सर्वाधिक 79.09 फीसदी मतदान किया था। परिणाम आया तो भाजपा के कब्जे से आठ आरक्षित सीटें निकल चुकी थीं। इस परिणाम में 2013 में हुए झीरम घाटी हमले के बाद कांग्रेस के पक्ष में आदिवासियों की लामबंदी को भी बड़ी वजह माना जाता है। हालांकि चुनावी पंडित मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी को इन परिणामों का महत्वपूर्ण कारक मान रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी सत्ता और विपक्ष आदिवासियों को ध्यान में रखकर ही अपने रणनीति को बना रहे हैं।

2003में हुए पहले विधानसभा चुनाव में एसटी आरक्षित ३४ सीटों में से 25 सीट भाजपा के खाते में आई थी। उस उस चुनाव में एसटी वर्ग के ६७.६२ फीसदी लोगों ने मतदान किया था। २००८ के विधानसभा चुनाव एसटी वर्ग के वोटो का प्रतिशत ३.०१ फीसदी बढ़ा। एसटी वर्ग की आरक्षित २९ में से १९ सीटों पर ही भाजपा जीत हासिल कर सकी। एसटी वर्ग के हिसाब से २०१३ का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस चुनाव में जहां सामान्य वर्ग ने ७६.८२ फीसदी और अनुसूचित जाति वर्ग ने ७६.५८ फीसदी मतदान किया, वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मतदान का प्रतिशत ७९.०७ तक पहुंच गया। इससे भाजपा को सीधे आठ सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा। बड़ा प्रभाव बस्तर क्षेत्र में नजर आया। पिछली बार बस्तर की 12 में 11 सीटें भाजपा के पास थी। २०१३ में चार सीट ही मिल सकी।


पिछले चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दोनों ने महिला उम्मीवारों पर भी बड़ा दावं खेला था। भाजपा का यह दावं सटीक बैठा। भाजपा ने 11 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था, इनमें से छह जीत कर आई। जबकि कांग्रेस ने 14 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जाताया था, लेकिन चार ही इस कसौती पर खरी उतर सकी।

पिछले चुनाव में कांग्रेस को जशपुर और कोरिया के मैदानी इलाकों से बढ़त मिलने की उम्मीद थी, लेकिन एेसा नहीं हो सका। वहीं जांजगीर-चांपा, महासमुंद, बलौदाबाजार, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा जिले में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। परपंरागत सीटों पर भी कांग्रेस का हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के दिग्गज रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, आदिवासी नेता बोधराम कंवर सहित अन्य की हार ने कांग्रेस को विपक्ष में लाकर खड़ा कर दिया।

अरविंद नेताम, पूर्व केंद्रीय मंत्री

संजय श्रीवास्तव, प्रवक्ता, भाजपा


पिछले तीन चुनावों के परिणामों की स्थिति

2003 Vidhan Sabha Analysis









































No.सामान्यएससीएसटी
सीट461034
उम्मीवार49479246
मतदान प्रतिशत74.0669.2267.22
भाजपा जीत210425
कांग्रेस जीत240409

2008 Vidhan Sabha Analysis















































No.GeneralSCST
सीट511029
उम्मीवार681115270
मतदान प्रतिशत70.8069.1670.63
भाजपा जीत260519
कांग्रेस जीत240519
Published on: