रायपुर

Chhattisgarh Election: अमित शाह बोले- रमन सिंह ने तीनों चुनाव में जो कहा, वह किया..

Chhattisgarh election:
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 10:19 PM IST
CG election 2018
Chhattisgarh Election: अमित शाह बोले- रमन सिंह ने तीनों चुनाव में जो कहा है, वह किया है..

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टी का चुनावी संकल्प पत्र जारी करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि राजनीतिक दलों के लिए 2018 का चुनाव जीतने व हारने के लिए होगा जबकि भाजपा नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में इस बार मणिकंचन योग है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर काम करेगी। कांग्रेस के झूठे प्रचार के बीच जनकल्याण के लिए रमन सिंह ने लंबी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को माओवाद के भीतर क्रांति दिखाई देती है, वह पार्टी छत्तीसगढ़ का भला नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हर वर्ग से संपर्क करने के बाद हमने संकल्प पत्र तैयार किया है। रमन सिंह ने तीनों चुनाव में जो कहा है, वह किया है। भाजपा अपने चौथे संकल्प पत्र के एक-एक शब्द को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ और छलावा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ और छलावा बताया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ वोट बैंक समझा है। उन्होंने सवाल उठाया कि बड़ी-बड़ी घोषणा करने वाली कांग्रेस की यूपीए सरकार ने 2004 से 2014 तक स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को क्यों नहीं लागू किया?

Updated on:
10 Nov 2018, 10:19 PM IST
Published on: