रायपुर

Chhattisgarh Election: रायपुर में 130 मतदान केन्द्रों में मशीन खराब, रूका वोटिंग, लाइन में लगे मतदाताओं में आक्रोश

Chhattisgarh election
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 9:19 AM IST
Chhattisgarh eleciton 2018
रायपुर में 130 मतदान केन्द्रों में मशीन खराब, रूका वोटिंग, लाइन में लगे मतदाताओं में आक्रोश

रायपुर. रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एवीएम मशीन खराब होने के चलते यहां 8.30 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है। EVM में मशीन में खराबी आने के कारण 15 मिनट से मतदान देरी से होने की संभावना बताई जा रही थी। लेकिन आधे घंटे के बाद भी मशीन को सुधारा नहीं जा सका। सूचना मिलते ही 48/115 मतदान केन्द्रा में नई मशीन मंगवाया गया। जिसके बाद 8.40 को मतदान शुरू हुआ।वहीं, मिल रही खबरों के अनुसार राजधानी के 130 पोलिंग बूथ में मशीन खराब होने की वजह से मतदान रूका हुआ है।

7.30 बजे से पहुंचने लगे मतदाता
वोटिंग का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। लोग सुबह-सुबह पहले वोटिंग के लिए 7.30 बजे से ही मतदान केन्द्रों में आना शुरू हो गया था। वहीं, 8 बजे केन्द्र में मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। आपको बता दें कि रायपुर पश्चिम विधानसभा में बेहद ही कांटे की टक्कर होने वाली है। भाजपा के दिग्गज मंत्री राजेश मूणत और कांग्रेस के विकास उपाध्याय मैदान में है।

बीपी पुजारी स्कूल में भी शुरू नहीं मतदान
राजधनी के बीपी पुजारी स्कूल मतदान केन्द्र 162 व 165 नम्बर में भी मशीन खराब होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

लालपुर स्कूल में 11 बूथ नंबर में 20 से 25 मिनट बाद दो मशीन चालू नहीं हुई है।
इन बूथों में मतदाताओं की लाइन लग चुकी है।
बूथ नंबर 253 की मशीन खराब।
सूचना के बाद तत्काल इंजीनियर को बुलाया गया।
बूथ नंबर 260 की मशीन चालू नहीं हुई तो अधिकारियों को इसे बदलना पड़ा।
इधर मशीन चालू नहीं होने से लोग में आक्रोश।
बूथ नंबर 5 में भी मशीन खराब हुई है।
बूथ नंबर 254 की भी मशी खराब हुई है।
बूथ नंबर 257 में भी मशीन खराबी। अभी तक इन बूथों में वोटिंग शुरू नहीं हुई
वार्ड 76 में मसीन खराब की सूचना। वोटिंग रूका।

Updated on:
20 Nov 2018, 9:19 AM IST
Published on: