रायपुर

भाजपा के मिशन-65 का लक्ष्य पूरा करने आज छत्तीसगढ़ आएंगी हेमा मालिनी

बीते कुछ दिनों में लगातार भाजपा के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ का दौरा जारी है
less than 1 minute read
Nov 14, 2018
Hema malini
भाजपा के मिशन-65 का लक्ष्य पूरा करने आज छत्तीसगढ़ आएंगी हेमा मालिनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मिशन- 65 का लक्ष्य पूरा करने के लिए इस विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचार में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार भाजपा के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ का दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज भाजपा की स्टार प्रचारक और संसद सदस्य अभिनेत्री हेमा मालिनी बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान को अब महज 6 दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोडऩे का निर्णय लिया है। हेमा मालिनी आज सुबह 11.15 बजे मुम्बई से रायपुर पहुचेंगी। इसके बाद 12.10 बजे खरसिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दशहरा मैदान बसना में 1.45 बजे सभा में शामिल होंगी। उसके बाद हेमा मालिनी रावणभाठा बागबहरा और बेमेतरा के भिभोरी गांव में सभाओं में शामिल होंगी। इसके बाद रायपुर से 6.30 बजे रायपुर से आगरा के लिए रवाना होंगी।

हेमा मालिनी के अलावा केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी दूसरे चरण के चुनाव के भाजपा का प्रचार करेंगे।

Published on:
14 Nov 2018 10:26 am
Also Read
View All
Independence Day 2026: 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट! 800 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी

World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम