रायपुर

CG ELECTION: BJP के मनोज तिवारी ने माओवादियों को बताया भटका हुआ भाई

यह लोग कांग्रेस के शासन के समय से ही भटके थे। मनोज तिवारी ने माओवादियों को भटका हुआ क्रांतिकारी बताने पर कांग्रेस नेता राज बब्बर की आलोचना भी की
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 10:12 PM IST
Chhattisgarh news
CG ELECTION: BJP के मनोज तिवारी ने माओवादियों को बताया भटका हुआ भाई

रायपुर. भाजपा के स्टार प्रचारक और सांसद मनोज तिवारी ने माओवादियों को भटका हुआ भाई बताया है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा में तिवारी ने कहा, रमन सिंह ने माओवादी समस्या को हल करते हुए हमारे भटके हुए भाइयों को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। यह लोग कांग्रेस के शासन के समय से ही भटके थे। मनोज तिवारी ने माओवादियों को भटका हुआ क्रांतिकारी बताने पर कांग्रेस नेता राज बब्बर की आलोचना भी की। तिवारी ने कहा, राजबब्बर माओवादियों को क्रांतिकारी बता रहे हैं, पता नहीं वो कौन से स्कूल में पढ़ कर आए हैं।

केजरिवाल को बताया अर्बन माओवादी
मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, आम आदमी पूरी तरह गुण्डों की पार्टी है। मोदी को मारने अर्बन माओवादी साजिश रच रहे हैं। अर्बन माओवादियों का बड़ा उदाहरण अरविंद केजरीवाल है।

गंगाजल की सौगंध को बताया कॉमेडी की हाइट
कांग्रेसियों द्वारा गंगाजल की सौगंध खाने को भाजपा सांसद ने कॉमेडी की हाइट बता दिया। यह बात सुनने के बाद वे अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कहीं फिर राहुल गांधी मेरे घर में प्रदर्शन करवा दें।

उन्होंने कहा, अगर आप को गंगा जल लेकर कहने की जरूरत पड़ी, तो इसके पीछे की कहानी क्या है? कहानी यह है कि आप जब यह कहते हैं कि हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे, तो कर्नाटक का सवाल उठेगा। आज कर्नाटक में कर्ज काफी की बात करने वाले किसानों पर एफआइआर दर्ज हो रही है। उन्होंने कहा, राम तेरी गंगा मैली हो गई कांग्रेसियों के पाप धोते-धोते।

Published on: