
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की खुमारी धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। जैसे-जैसे वोटिंग करने की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नए-नए तरीकों से प्रचार कर रही है। एक ऐसी ही अद्भूत नजारा राजधानी रायपुर में पिछले एक सप्ताह से नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हमशक्ल वाला अभिनंदन पाठक लोगों के बीच पहुंचकर मोदी के अंदाज में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहा है।
नकली ने नकली को जाना !!
मोदी की तरह बोलते देख बढ़ जाती है लोगों की भीड़
अभिनंदन पाठक को मोदी अंदाज में चर्चा करते देख लोग खुद-बा-खुद चले आते हैं। एक ऐसा ही नजारा नजर आया जब अभिनंदन पाठक रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्याकर्ताओं के साथ प्रचार करने निकले। लोग चाय की दुकान में चुनाव की चर्चा कर रहे थे। इसी बीच अभिनंदन ने उनके बीच पहुंच कर मोदी अंदाज में उनकी इच्छाए पूछी। ये सब देखने के बाद एकाएक लोगों की भीड़ बढ़ गई। लोगों ने जमकर उनके साथ सेल्फी भी ली।