रायपुर

पिछले 5 साल में इन 5 विधायकों की घट गई सम्पत्ति, सिंहदेव की प्रॉपर्टी में आई इतनी कमी

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने दोबारा चुनाव लड़ रहे 69 विधायकों के शपथपत्रों का विश्लेषण करने के बाद निकाले निष्कर्ष में 5 विधायकों की सम्पत्ति में गिरावट आई है।

less than 1 minute read
Nov 14, 2018
currency

रायपुर. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने दोबारा चुनाव लड़ रहे 69 विधायकों के शपथपत्रों का विश्लेषण करने के बाद निकाले निष्कर्ष में कांग्रेस विधायक व नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव की सम्पत्ति में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। सिंहदेव ने 2013 में 561 करोड़ 50 लाख रुपए की सम्पत्ति बताई थी, ताजा शपथपत्र में उन्होंने केवल 500 करोड़ 1 लाख रुपए की सम्पत्ति घोषित की है। आर.के. राय, संतोष बाफना, बृहस्पति सिंह और लालजीत सिंह राठिया की संपत्ति भी घटी है।

इन विधायकों की सम्पत्ति बढ़ी
भूपेश बघेल कांग्रेस 176
गौरीशंकर अग्रवाल भाजपा 54
अजय चंद्राकर भाजपा 68
डॉ. रमन सिंह भाजपा 91
देवती कर्मा कांग्रेस 102
मोतीलाल देवांगन कांग्रेस 50
गुरुमुख सिंह होरा कांग्रेस 34
खेलसाय सिंह कांग्रेस 91
धनेंद्र साहू कांग्रेस 63
सत्यनारायण शर्मा कांग्रेस 73
अनिला भेडिय़ा कांग्रेस 110
श्यामबिहारी जायसवाल भाजपा 136
अमरजीत भगत कांग्रेस 99
संतोष उपाध्याय भाजपा 124
श्रीचंद सुंदरानी भाजपा 35
प्रेमप्रकाश पाण्डेय भाजपा 64
देवजीभाई पटेल भाजपा 56
दयालदास बघेल भाजपा- 197
पुन्नूलाल मोहले भाजपा 72
रेणु जोगी कांग्रेस (अब जकांछ) 38
महेश गागड़ा भाजपा 165
केशव चंद्रा बसपा 94
चंपादेवी पावले भाजपा 159
डॉ. प्रीतम राम कांग्रेस 80
डॉ. विमल चोपड़ा निर्दलीय 21
केदार कश्यप भाजपा 76
रामदयाल उइके कांग्रेस (अब भाजपा) 74
सियाराम कौशिक कांग्रेस अभी जकांछ 30

राजेश मूणत भाजपा 40
शिवरतन शर्मा भाजपा 118
अवधेश सिंह चंदेल भाजपा 84
विक्रम उसेंडी भाजपा 46
मोतीराम चंद्रवंशी भाजपा 94
जयसिंह अग्रवाल भाजपा 15
संतराम नेताम कांग्रेस 165
अशोक साहू भाजपा 69
तोखन साहू भाजपा 169
कवासी लखमा कांग्रेस 59
अंबेश जांगड़े भाजपा 157
रोशनलाल अग्रवाल भाजपा 58
मनोज सिंह मंडावी कांग्रेस 46
लाभचंद्र बाफना भाजपा 44
विद्यारतन भसीन भाजपा 29
राजमहंत सांवलाराम डाहरे भाजपा 58
लखनलाल देवांगन भाजपा 153
चुन्नीलाल साहू कांग्रेस 41
दलेश्वर साहू कांग्रेस 28
उमेश पटेल कांग्रेस 27
शिवशंकर पैकरा भाजपा 265
अरुण वोरा कांग्रेस 22
गिरवर जंघेल कांग्रेस 24
सरोजनी बंजारे भाजपा 72
जनकराम वर्मा कांग्रेस 08
श्यामलाल कंवर कांग्रेस 02
(आंकड़े प्रतिशत में)

ये भी पढ़ें

Video- कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद दिया तो भाजपा की सरकार ने विकास को गति, योगी ने ये भी कहा…
Published on:
14 Nov 2018 06:20 pm
Also Read
View All