
कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद दिया तो भाजपा की सरकार ने विकास को गति, योगी ने ये भी कहा...
रायगढ़. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। अपने संबोधन में योगी ने राज्य में चौथी बार डॉ. रमन सिंह की सरकार बनाने के लिए जनता से सहयोग मांगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 सालों तक राज किया इसके बाद भी देश को अराजकता और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं मिला।
कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को जन्म दिया है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी डॉ. रमन सिंह की विकासवादी सोच ने विकास को गति दिया है। यही कारण है कि उन्होंने 15 साल तक बेहतर कार्य करते हुए राज्य की कमान संभाली है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वह चौथी बार भी राज्य की कमान संभालेंगे इसके लिए जनता का आशीर्वाद चाहिए।
Read More : Video- योगी कोरबा के लिए भरने वाले थे उड़ान, हेलीकाप्टर के पास पहुंचते ही इस बात की हुई जानकारी तो भाजपाइयों में मची खलबली
भाजपा की विकास वादी नीतियों पर बोलते हुए योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना देकर देश में आयुष्मान भारत की शुरुआत की है, लेकिन डॉ. रमन सिंह ने उससे पहले ही छत्तीसगढ़ राज्य में इसकी शुरुआत कर दी थी। उन्होंने पहले 50 हजार तक और उसके बाद एक लाख तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा राज्य के लोगों को दी। इतना ही नहीं रमन सरकार ने एक रुपए किलो चावल गरीब के घरों में उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस के कनेक्शन देने सहित हर वर्ग के विकास से जुड़ी योजनाओं को चलाने का काम किया। इसलिए डॉ. रमन सिंह को चौथी पारी खेलने का भी मौका दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मंगलवार का दिन बजरंगबली का दिन होता है और उसी दिन राज्य की शेष बची 72 सीटों के लिए मतदान होना है, इसलिए सभी लोग भगवान श्री राम का नाम लेकर भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए उनके पक्ष में मतदान करें। योगी ने मंच से रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल सहित खरसिया, धरमजयगढ़, सारंगढ़ और लैलुंगा के भाजपा प्रत्याशियों को जितवाने की अपील की। इस अवसर पर गिरधर गुप्ता, नंदगोपाल गुप्ता, जवाहर नायक, गुरविंदर सिंह, उमेश अग्रवाल व गुरपाल भल्ला आदि मौजूद रहे। मंच में योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता उर्फ नंदी ने भी भाषण दिया।
Published on:
14 Nov 2018, 5:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.