छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में चल रहे मतदान के अन्तर्गत 72 विधानसभा में सुबह दस बजे तक 12.54 प्रतिशत मतदान हुआ।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में चल रहे मतदान के अन्तर्गत 72 विधानसभा में सुबह दस बजे तक 12.54 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि सुबह से रायपुर, बिलासपुर, भिलाई समेत कई और जिलों के मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीनों में शिकायत सामने आई। जिसकी वजह से वहां मतदान कुछ देर बाद से शुरू हुआ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में चल रहे मतदान के अन्तर्गत 72 विधानसभा में सुबह दस बजे तक 12.54 प्रतिशत मतदान हुआ।के तहत मंगलवार को 19 जिलों की 72 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गई।
इस दौरान कुल 1,079 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस दौरान कुल 1.5 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें से 77 लाख पुरुष और 76 लाख महिलाएं हैं। 1,000 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं।
कांग्रेस और भाजपा सभी 72 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि बसपा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का उतारा है।