28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Breaking: आज शाम 4 बजे से बंद रहेंगी शराब दुकानें, गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला

Liquor Shop Closed: गणेश विसर्जन के चलते रायपुर और बिरगांव में शाम 4 बजे से शराब दुकानें, बार और क्लब बार बंद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।
2 min read
Google source verification
Raipur Breaking

Raipur Breaking: आज शाम 4 बजे से बंद रहेंगी शराब दुकानें(photo-patrika group)

Raipur Breaking: गणेश उत्सव के समापन के साथ राजधानी रायपुर में आज विसर्जन झांकियां निकाली जाएंगी। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। गणेश विसर्जन के मद्देनजर रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र की शराब दुकानें, बार और क्लब बार शाम 4 बजे के बाद बंद रहेंगे। रायपुर कलेक्टर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार, यह फैसला बड़े जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के उद्देश्य से लिया गया है।

Raipur Liquor Shop Closed: शाम 4 बजे से शराब दुकान, बार और क्लब बार बंद

प्रशासन के मुताबिक, बड़े विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर और बिरगांव निगम क्षेत्र में संचालित शराब दुकानों के साथ बार और क्लब बार को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। विसर्जन के दिन शाम 4 बजे के बाद इन प्रतिष्ठानों का संचालन नहीं होगा। प्रशासन ने लोगों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

शारदा चौक से महादेवघाट तक निकलेगी झांकी

गणेश विसर्जन की मुख्य झांकियां शारदा चौक से शुरू होकर महादेवघाट तक जाएंगी। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणेश उत्सव समितियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी।

शाम 6 बजे से झांकी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद

विसर्जन झांकियों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात प्लान तैयार किया है। शाम 6 बजे से झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे झांकी मार्ग पर अनावश्यक वाहन लेकर न जाएं और निर्धारित डायवर्जन मार्गों का इस्तेमाल करें।

डीजे और साउंड सिस्टम के लिए तय किए नियम

विसर्जन झांकियों के दौरान डीजे और साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर भी प्रशासन ने नियम तय किए हैं। आयोजन समितियों को निर्धारित शर्तों और मानकों के अनुसार ही ध्वनि उपकरणों का इस्तेमाल करना होगा। प्रशासन ने समितियों से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।

बेहतर झांकियों को मिलेगा पुरस्कार

इस बार गणेश विसर्जन झांकियों के लिए पुरस्कार प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। अखिल भारतीय संत समिति, शाखा छत्तीसगढ़ की ओर से गणेश उत्सव समितियों की झांकियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली समिति को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाली समिति को 31 हजार रुपये और तृतीय स्थान वाली समिति को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ज्यूरी कमेटी झांकियों का मूल्यांकन सजावट, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप, प्रस्तुति और अनुशासन समेत निर्धारित मापदंडों के आधार पर करेगी।

सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की टीमें लगातार व्यवस्था संभालेंगी। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।