
रायपुर. Devraj Patel passed away : छत्तीसगढ़ के कॉमेडियन देवराज पटेल को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे कॉमेडी वीडियो शूट करने जा रहे थे। तभी ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। निधन की खबर से लोगों में मायूसी छा गई है।
Devraj Patel passed away : बता दें कि 'दिल से बुरा लगता है' डायलॉग ने देवराज को नई पहचान दिलाई थी, अपने इस डॉयलॉग से वे वायरल हुए। निधन की खबर की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गहरा दुख जताया है। सीएम ने देवराज के साथ वाली एक वीडियो शेयर लिखा- "दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दु:ख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति।