रायपुर

डेंटल कॉलेज की महिला डॉक्टरों के साथ प्रिंसिपल करता था अश्लील बर्ताव, फूटा गुस्सा

शासकीय डेंटल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने वाले प्रिंसिपल डॉ. विश्वजीत मिश्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 3:52 PM IST
Government Dental College Raipur
महिला डॉक्टरों के साथ अश्लील हरकत करने वाले प्रिंसिपल के खिलाफ फूटा गुस्सा

रायपुर . राजधानी रायपुर के शासकीय डेंटल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने वाले प्रिंसिपल डॉ. विश्वजीत मिश्रा मिश्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रिंसिपल के खिलाफ कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने डेंटल कॉलेज प्रशासन से प्रिंसिपल को तुरंत हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए आरोपों का सामना कर रहे शासकीय डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बिश्वजीत मिश्रा की मुश्किलें उस वक्त और बढ़ गई, जब मामले की जांच कर रही समिति से कॉलेज की 25 और महिला स्टॉफ ने भी प्रिंसिपल पर बदसलूकी का आरोप लगाया। महिला स्टॉफ ने जांचकर्ताओं को लिखित बयान दिया कि प्रिंसिपल उनके साथ बदसलूकी करते हैं। महिला स्टॉफ ने बताया कि महिला डॉक्टरों के साथ अश्लील बर्ताव की शिकायत करने पर प्रिंसिपल डॉ. मिश्रा उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी भी देते थे।

Read More : प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को पैदल डोला से लाया 102 तक, वाहन में ही दिया मां ने बच्चे को जन्म

क्या है पूरा मामला
शासकीय डेंटल कॉलेज की महिला डॉक्टर ने कॉलेज की विशाखा कमेटी के साथ राज्य महिला आयोग को प्रिंसिपल डॉ. विश्वजीत मिश्रा के खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में कहा कि प्रिंसिपल उनके साथ द्विअर्थी संवाद करते हैं। साथ ही महिला स्टॉफ जब प्रिंसिपल के ऑफिस में जाती हैं तो वे उनके साथ अश्लील बर्ताव करते हैं और गंदी फब्तियां भी कसते हैं।

बता दें कि दो साल भी प्रिंसिपल डॉ. विश्वजीत मिश्रा के खिलाफ अश्लील बर्ताव को लेकर डीएमई कार्यालय में शिकायत की गई। एक महिला इंटर्न ने उनपर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। लेकिन इंटर्न की शिकायत के बाद भी प्रिंसिपल डॉ. मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Updated on:
3 Nov 2017, 3:52 PM IST
Published on: