रायपुर

रायपुर में 15, बीजापुर में 12 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, आदेश जारी

CHHATTSGARH LOCKDOWN : बीजापुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने 5 मई से 12 मई तक जिले में लॉकडाउन लगाया है। किराना, दूध, फल सब्जी की घर पहुंच सेवा की अनुमति दी गई है।
less than 1 minute read
• •
May 04, 2021
lockdown_extended.jpg

रायपुर । संक्रमण स्थिति में पर्याप्त नियंत्रण नहीं होने के कारण लॉकडाउन 15 मई तक बढ़ाया गया है। बता दें बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लगातार लॉकडाउन बढ़ाए जाने की मांग उठ रही थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश कई जिलों में एक सप्ताह का लॉकडाउन फिर से बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन बढ़ाने जाने का आदेश जिला कलेक्टरों को जारी करने का अधिकारी राज्य सरकार ने सौंप दिया है।

रायपुर और दुर्ग में लॉकडाउन अलग-अलग तरह की रियायतें दी जा रही है। हालांकि इस सबंध में अभी तक निर्देश जिला प्रशासन से जारी नहीं किए गए हैं।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि सुबह आठ से 12 बजे तक जरूरी वस्तुएं जैसे किराना और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की दुकानों को छूट दी जा सकी है।

बता दें कि इसकी विस्तृत गाइडलाइन मंगलवार को रात तक जारी की जा सकती है। इस सबंध में व्यापारियों ने भी कलेक्टर से मिलकर अनुमति मांगी की थी।

Updated on:
04 May 2021 07:35 pm
Published on:
04 May 2021 07:18 pm